ब्रेकिंग न्यूज
पशु औषधि विक्रय केंद्र शुरू करने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित


पशुपालकों को उपलब्ध होगी सस्ती जेनेरिक दवाइयां
बलरामपुर, 26 फरवरी 2026/ पशुपालकों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयाँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार एवं सहकारी समितियों के माध्यम से “पशु औषधि विक्रय केंद्र” स्थापित किए जाएंगे।
योजना के तहत पात्र प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र एवं सहकारी समितियां अपने क्षेत्र में पशु औषधि विक्रय केंद्र स्थापित कर सकेंगी। इसके लिए न्यूनतम 120 वर्ग फुट स्थान (स्वयं का या किराए पर) होना अनिवार्य है। साथ ही केंद्र संचालन के लिए बी-फार्मा एवं डी-फार्मा डिग्रीधारी की नियुक्ति और राज्य औषधि नियंत्रण प्राधिकरण से औषधि विक्रय लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा। स्वीकृत आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 5000 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि आकांक्षी जिलों एवं ब्लॉकों के लिए शुल्क में छूट प्रदान की गई है। प्रत्येक विकासखंड में केवल एक ही पशु औषधि विक्रय केंद्र स्थापित किया जाएगा। प्रदेश शासन के स्तर पर चयनित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र एवं सहकारी समितियों को क्षेत्र में संचालित पशु चिकित्सालय भवन या परिसर में अनुबंध के आधार पर स्थल प्रबंधन की सुविधा भी प्रदान की जा सकेगी। यह योजना Department of Pharmaceuticals, Ministry of Cooperation & Pharmaceuticals and Medical Devices Bureau of India के सहयोग से संचालित की जा रही है। पशु औषधि केंद्र स्थापना के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन www.dahd.gov.in लिंक के माध्यम से कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया से संबंधित प्रदर्शन/शैक्षणिक वीडियो प्रतिदिन दोपहर 3ः00 से 4ः00 बजे के बीच विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इस योजना से पशुपालकों को बाजार दर से कम कीमत पर दवाइयाँ मिल सकेंगी, जिससे पशुधन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.