कैंसर पीड़ित से कथित ठगी का मामला, पुलिस कर्मी पर गंभीर आरोप


संतोषी सिंह की रिपोर्ट=बलरामपुर।
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मुकेश गुप्ता के साथ कथित ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक पुलिस कर्मी वंशराज सिंह, उम्र 36 वर्ष, जो वर्तमान पदस्थान .. थाना त्रिकुंडा, जिला बलरामपुर,रामानुंजगंज छत्तीसगढ,। पिता रामलखन सिंह,। को दिए गए पैसों की वापसी के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मामले में बाउंस हुआ चेक तथा लेन-देन से जुड़े पुख्ता दस्तावेज सामने आने की बात कही जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश गुप्ता जी द्वारा 18000 हजार , निजी आवश्यकताओं के चलते मुकेश गुप्ता ने संबंधित पुलिस कर्मी पर भरोसा कर नगद माध्यम से राशि दी थी। आरोप है कि राशि लौटाने के लिए आरोपी द्वारा एक चेक दिया गया, जिसे बैंक में जमा करने पर वह बाउंस हो गया। इसके बाद बार-बार संपर्क के बावजूद न तो रकम लौटाई गई और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया।
पीड़ित का कहना है कि गंभीर बीमारी की स्थिति में उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके पास बाउंस चेक, लेन-देन के रिकॉर्ड तथा बातचीत से जुड़े प्रमाण मौजूद हैं, जो कथित ठगी की ओर इशारा करते हैं।

मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कानून और वर्दी की गरिमा बनी रहे।
फिलहाल पीड़ित द्वारा एस पी साहब को ज्ञापन सौंपा गया,जिसका रिसीविंग भी दर्शाया गया और संबंधित थाना एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शिकायत सौंपने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Nice Job