ब्रेकिंग न्यूज
बलरामपुर जिले के शंकरपुर ग्राम पंचायत में आदिवासी परिवार के साथ गंभीर अन्याय, सरपंच के पति  उदित आयाम, पर अवैध वसूली का आरोप

संतोषी सिंह कि रिपोर्ट=
बलरामपुर जिले के शंकरपुर ग्राम पंचायत , थाना चलगली,से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक आदिवासी परिवार के साथ अन्याय किए जाने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत के सरपंच पति द्वारा राशन कार्ड बनवाने पर आदिवासी परिवार से फोन-पे के माध्यम से 2,000 रुपये की अवैध वसूली की गई।
सबसे गंभीर बात यह है कि इस लेन-देन का पक्का डिजिटल सबूत (फोन-पे टउल्लंघनमीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं और दस्तावेजों के नाम पर इस तरह की वसूली न केवल अवैध है, बल्कि यह आदिवासी समाज के अधिकारों का खुला  भी है।

इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा प्रदान की जाए।
अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या संज्ञान लेता है और कब तक पीड़ित आदिवासी परिवार को न्याय मिल पाता है।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.