ब्रेकिंग न्यूज

ब्यूरो चीफ सुनील चेरवा की ।

कुसमी।आदिवासी विकासखंड कुसमी में भाजपा या कांग्रेस के कई विधायक जनप्रतिनिधियों को यहां के जनता ने मौका दिया लेकिन बीते लगभग 20 वर्षों से यहां के छात्र-छात्राओं द्वारा उठी खेल परिसर स्थापना की मांग को आज भी किसी भी जनप्रतिनिधियों ने पूरा नहीं किया, जो अत्यंत दुर्भाग्य की बात है, जानकारी हेतु बता दे की विकासखंड कुसमी में युवा प्रतिभाओं की कमी नहीं है खेल जगत में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यहां के युवक एवं युवतियों द्वारा अपने खेल का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया जा चुका है फिर भी विकासखंड कुसमी का इकलौता मात्रा खेल मैदान जो हाई स्कूल खेल मैदान के नाम से जाना जाता है यहां आज भी संसाधनों का अभाव है, ना तो यहां शौचालय की व्यवस्था है ना तो पीने के पानी की यहां के आम लोगों के द्वारा लगभग 20 वर्षों से खेल परिसर या बोले तो क्रीड़ा परिसर की मांग की जाती रही है।

जिससे कि आदिवासी वानांचलो से आए हुए बच्चों में खेल प्रतिभा का विस्तार हो एवं वे राष्ट्रीय जगत पर जाकर अपनी प्रतिभाओं को निखार सके साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन कर सके फिर भी इन तमाम प्रतिभाओं को एक तरफ नजर अंदाज करते हुए यहां के जनप्रतिनिधि चाहे पूर्व में भाजपा की सरकार हो या वर्तमान में कांग्रेस की सरकार इन दोनों राष्ट्रीय दलों के द्वारा हमेशा खेल परिसर के विषय को लेकर कभी भी गंभीरता नहीं दिखाई गई परिणाम स्वरूप आज भी यहां के आदिवासी छात्र-छात्राएं, युवक युवतियां उपेक्षा का शिकार हुए हैं आखिर इसका जिम्मेदार कौन है ? एक बार फिर से चुनावी समय को मध्य नजर रखते हुए यहां के विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं आम लोगों के द्वारा शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से खेल परिसर स्थापना की मांग जोर शोर से उठने लगी है अब देखना यह होगा क्या वाकई में विकासखंड कुसमी को खेल परिसर की सौगात मिलती है या यहां फिर से लोगों को ख्वाब दिखा कर हकीकत से दूर किया जाएगा।

बलरामपुर जिले के किसी भी छोटे-बड़े खबरों एवं विज्ञापन के लिए हमारे ब्यूरो चीफ सुनील चेरवा से संपर्क करें। +91 95758 40430

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.