ब्रेकिंग न्यूज

बलरामपुर/ रामानुजगंज

सवाददाता – सुनील चेरवा

बलरामपुर में नामांकन के अंतिम दिन नेताम और उद्देश्वरी पैकरा के नामांकन में शामिल हुए भोजपुरी फ़िल्म के सुपरस्टार और आजमगढ़ उत्तरप्रदेश के सांसद दिनेश लाल यादव (निरहुआ) हजारों की संख्या में पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच नामांकन दाखिल करने के दौरान अपने अंतिम चरण में है आज नामांकन के अंतिम दिन 30 अक्टूबर को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज और सामरी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया. रामानुजगंज सीट से नेताम ने और सामरी विधानसभा सीट से उद्देश्वरी पैकरा ने नामांकन दाखिल किया।

भ्रष्टाचारियों पर चलेगा बुल्डोजर

बीजेपी सांसद निरहुआ ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अगर बीजेपी की सरकार बनेगी तो भ्रष्टाचारियों पर बाबा का बुलडोजर चलेगा. निरहुआ ने कहा कि बिहार में चारा घोटाला हुआ था लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार ने गोबर घोटाला कर दिया है.

निरहुआ रिक्शा पर सवार होकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला जहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और जिला अस्पताल के नजदीक ग्राउंड में आम सभा का भी आयोजन किया गया।

सवाददाता – सुनील चेरवा ब्यूरो चीफ

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.