ब्रेकिंग न्यूज
रामानुजगंज में डांडिया महोत्सव सीजन-2 का भव्य समापनएसपी वैभव वेंकट रमन की उपस्थिति में गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब



कौशल सिद्दीक़ी=  रामानुजगंज।
नवरात्रि पर्व के अवसर पर सनातन सेवा समिति रामानुजगंज द्वारा आयोजित दो दिवसीय डांडिया महोत्सव सीजन-2 का समापन सोमवार को जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव वेंकट रमन की गरिमामयी उपस्थिति में ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ।

दो दिनों तक चले इस आयोजन में रामानुजगंज सहित आसपास क्षेत्रों से भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे और डांडिया प्रेमी शामिल हुए। गांधी मैदान दोनों दिन दर्शकों और प्रतिभागियों से खचाखच भरा रहा। सुप्रसिद्ध एंकर ईशा और नंदिनी नर्ड ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से सभी को ताल और लय में बांधे रखा।

महिलाओं और बच्चियों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा की शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। वहीं डांडिया महोत्सव के चलते नगर के कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन और अन्य व्यवसायों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजन समिति और संरक्षक

कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक सदस्य रामविचार नेताम, पुष्पा नेताम, कन्हैया लाल अग्रवाल, अनूप तिवारी, जय प्रकाश गुप्ता, अरुण केसरी, सीताराम गुप्ता का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति के प्रमुख अश्विनी गुप्ता, सिद्धांत यादव, शुभम गुप्ता व विवेक यादव ने निरंतर प्रयास कर आयोजन को ऐतिहासिक बनाया। वहीं सहयोगी सदस्य अंश अग्रवाल, आकाश गुप्ता, आशीष गुप्ता, सौरभ गौड़, निशांत गुप्ता, सूरज मिश्रा, हर्ष सोनी, अंकुर केसरी और हर्षित कलवार की सहभागिता भी सराहनीय रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक वैभव वेंकट रमन का जन्मदिन भी समिति द्वारा नगरवासियों के समक्ष मंच पर केक काटकर मनाया गया। इस दौरान छोटे बच्चों को डांडिया में भाव विभोर होकर नाचते देखा गया, वहीं पुलिस अधीक्षक महोदय भी अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी बच्चों के साथ डांडिया की धुन पर नृत्य कर आनंद लिया। एसपी सर की इस आत्मीयता की पूरे नगर में सकारात्मक चर्चा रही।

इस बीच क्षेत्र के विधायक सह मंत्री माननीय रामविचार नेताम जी भी पधारने वाले थे लेकिन अति व्यस्तता की वजह से वे नहीं आ सके। उन्होंने अपना वर्चुअल संदेश वीडियो के माध्यम से मैदान में लगे एलईडी स्क्रीन पर दिया और आम जनता को नवरात्रि एवं दशहरा की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

प्रतियोगिताएं और पुरस्कार

महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया—

बेस्ट ग्रुप गरबा : बहु-बेटी-सास मिलन ग्रुप (नकद ₹7100)। सखी सहेली ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार।

बेस्ट कपल गरबा : प्रियंका-जीतेश केशरी एवं खुशबू-कौशल जायसवाल (नकद ₹3100-3100)।

बेस्ट ड्रेस : रनवीर अग्रवाल, पूजा जायसवाल, तनीषा केसरी, अनीता गुप्ता और अंजली जायसवाल (नकद ₹1100-1100)।

बच्चों की श्रेणी : तृषा, सोना, पंखुड़ी, वेदा और प्रतीक्षा चौबे को सांत्वना पुरस्कार।


Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.