झोलाछाप डॉक्टरों से सावधान:मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, अवैध क्लिनिकों पर छापे शुरू

बलरामपुर। झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक मरीज की मौत ने जिले को हिला दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा और फर्जी चिकित्सकों पर शिकंजा कसने लगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने साफ चेतावनी दी- बिना डिग्री वाले इन झोलाछापों से दूर रहें, वरना जान पर बन आएगी। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि कोई भी बीमारी हो, तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या रजिस्टर्ड डॉक्टर के पास जाएं।

