ब्रेकिंग न्यूज
वन मुख्यालय अरण्य भवन कर्मचारी अधिकारी संघ का चुनाव सम्पन्न,जागेश्वर भट्ट बने संघ के अध्यक्ष



रायपुर,कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन मुख्यालय अरण्य भवन नवा रायपुर में मुख्यालय कर्मचारी अधिकारी   के अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष चुनाव में चार उमीदवार ने प्रत्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया जिसमे जागेश्वर भट्ट को सर्वाधिक 123  निशा यादव को 52  प्रवीण कुमार सिंह को 20  तथा  अनीश कुटारे को 16 मत प्राप्त हुआ। अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में कुल 223 मतदाता में से 212 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
निर्वाचन मंडल में रीना मैथ्यूज, आनंद रविन्द्र,ननकेश्वर,हेमंत देशलहर, राकेश पटेल शामिल रहे
जागेश्वर भट्ट  71 मतों से विजय घोषित किये गए । शांतिमय हुऐ इस चुनाव के लिए निर्वाचन मण्डल ने मतदाता का आभार माना।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.