ब्रेकिंग न्यूज
सारंगढ़ में स्थित एक मात्र दिव्यांगजन स्कूल एवं आवास को षड़यंत्र पूर्वक तरीके से मान्यता समाप्त कर बंद करने कि कोशिश के विरोध में एन.एस.यू.आई ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।



सारंगढ़ – सारंगढ़ के रेंजरपारा में संचालित एक मात्र दिव्यांगजन स्कूल एवं आवास को षड़यंत्र पूर्वक तरीके से मान्यता समाप्त कर बंद करने कि कोशिश कि जा रही हैं जिसके संदर्भ में एन.एस.यू.आई जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में एन.एस.यू.आई के साथियो के साथ मिलकर  जिला कलेक्टर के ज्ञापन सौंपा एवं शासन से मान्यता देने कि बात करते हुए चेतावनी दी हैं ही अगर जल्द से जल्द इस मामले में सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई और प्रांजल फाउंडेशन को बंद करने का प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो एन.एस.यू.आई उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन कि होंगी।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.