ब्रेकिंग न्यूज
शंकरगढ़ में पहलगाम अटैक के विरोध और ‘सिंदूर मिशन’ की सफलता पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।

रानू बघेल शंकरगढ़, बलरामपुर — पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में और भारत द्वारा ‘सिंदूर मिशन’ की अभूतपूर्व सफलता की खुशी में शंकरगढ़ पुलिस प्रशासन एवं भाजपा नेताओं की अगुवाई में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

इस तिरंगा यात्रा में बीडीसी श्री तिलासाए जी, जनपद पंचायत के सीईओ श्री संजय डूबे जी, शंकरगढ़ थाना प्रभारी टी.आई. श्री निरंजन कुमार जायसवाल जी, अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में देशभक्त आमजन शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों ने एकजुट होकर देश के प्रति अपना प्रेम और समर्पण व्यक्त किया। देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के साथ यह यात्रा जनमानस को राष्ट्र की एकता, अखंडता और साहस की प्रेरणा देती रही।

यह आयोजन न सिर्फ पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने का प्रतीक बना, बल्कि ‘सिंदूर मिशन’ की ऐतिहासिक सफलता को भी जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम साबित हुआ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.