ब्रेकिंग न्यूज

रुपम गुप्ता की रिपोर्ट।‌दिल्ली।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के हैंडल से ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा गया:

“कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु से बहुत दुख हुआ। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की सहायता कर रहा है

मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे: पीएम @narendramodi”

छत्तिसगढ़ की किसी भी छोटे बड़ी खबरें को प्रकाशित करने के लिए हमारे वाट्सएप नम्बर पर सम्पर्क करें।‌+919826109579

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.