ब्रेकिंग न्यूज
बलरामपुर,,कुसमी,, अस्ता से कुसमी 33kv लाइट आज से चालू कुसमी सबस्टेशन में फीता काटकर किया गया उद्घाटन।

डबल इंजिन की सरकार में डबल विद्युत लाइन का हुआ विस्तार

ज्ञात हो की कुसमी क्षेत्र वासियों का सपना हुआ साकार जैसा की आए दिन बिजली की समस्या को देखते हुए वर्षो से यह मांग रही की आस्ता से कुसमी की दूरी लगभग 17 किलोमीटर में 33kv लाइन का विस्तार किया जाता तो समस्या कम हो जाती जिसपर समस्या को देखते हुए उक्त मांग को शासन प्रशासन द्वारा गंभीरता से लेते हुए उक्त लाइन का विस्तार हेतु 1.64 करोड़ राशि स्वीकृति प्रदान उपरांत कार्य प्रारंभ किया गया और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन पर आज विद्युत विभाग द्वारा कार्य पूर्ण कर लिया गया उक्त कार्य में कई बाधाएं आई जिसे निराकरण करते हुए उक्त लाइन को सफल तरीके से कार्य पूर्ण किया गया आज आस्ता पहुंचकर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह पैकरा एवं एम डी शमीम समाज सेवी कुसमी द्वारा विद्युत विभाग अधिकारियों एवं ठिकेदार के मौजूदगी में फीता काट कर चालू भी कर दिया गया है,जिससे अब कुसमी में एक लाइन राजपुर से कुसमी एवं दूसरी लाइन आस्ता से कुसमी डबल लाइन चालू हो चुकी है जिससे क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा मिलेगी और इस कार्य से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है जैसा की आए दिन बिजली की समस्या आती रहती थी जो अब समस्या से निजात मिलेगी क्षेत्रवासियों की ओर से कुसमी निवासी एम डी शमीम सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष भारतीय पसमांदा समाज (संगठन) छत्तीसगढ़ ने सासंद चिंतामणि महराज एवं सामरी विधायक श्रीमती उद्धेस्वरी पैकरा सहित बलरामपुर कलेक्टर रिमिजियुस एक्का , कुसमी एसडीएम करुण डहरिया एवं विद्युत विभाग जिले के अधिकारी ई प्रकाश कुमार अग्रवाल, ई.ई.S.P. मरकाम एवं कुसमी के Ae शांति प्रकाश तिर्की सहित समस्त स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
एम डी शमीम ने इस ओर सहयोग के लिए नगरवासियों व क्षेत्रवासियों का भी आभार व्यक्त किया है

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.